spot_img

Dantewada : दुष्कर्म का मामला, परिवार व्यापारी संघ के साथ राजनीति में उलझा

दंतेवाड़ा : जिले में शादीशुदा महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में मारपीट, ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने अपने भाई के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये, एफआईआर दर्ज करवाया है। वही दूसरी ओर आज सोमवार को इस मामले को लेकर गीदम व्यापारी संघ के 58 सदस्यों ने संघ के सचिव को सामूहिक इस्तीफा दिया है।

व्यापारियों का कहना है कि शादीशुदा महिला के साथ हार्डवेयर व्यापारी ने दुष्कर्म किया।पीड़ित महिला को न्याय दिलाने व्यापारी संघ खामोश है। इस पर व्यापारी संघ के सचिव बोले हमसे किसी ने सहयोग नहीं मांगा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा के द्वारा आरोपित को पकड़ने का अल्टीमेटम देने व चक्काजाम की चेतावनीे के बाद अब मामला राजनीति में उलझता जा रहा है। व्यापारी संघ के सदस्यों के इस्तीफे को भी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने भाई रितेश सोनी जो कि नारायणपुर का निवासी बताया जा रहा है, के विरुद्ध भी मारपीट और दोनों बच्चों सहित जान से मारने का आरोप लगाते हुये, गीदम थाने में प्रकरण दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस हाई प्रोफाइल मामले में राजनीति भी शुरू हो गया है, जब जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा ने इस मामले को लेकर गीदम थाने में पुलिस अधिकारियों से 24 घंटे में दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने का अल्टीमेटम पुलिस को देते हुये उसके बाद चक्काजाम की चेतावनी दी थी। अब पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के विरुद्ध ही जान के खतरे का आरोप लगा दिया है ऐसे में पुलिस की जांच दिशा और जिला पंचायत अध्यक्ष का रुख क्या होगी ये देखना होगा।

पीड़ित महिला के द्वारा अपने भाई के विरुद्ध एफआईआर के विषय में एएसपी आशारानी का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध धारा 323,294 और 506 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles