spot_img

Jalaun : अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी बताकर युवक से ठग लिए एक लाख 38 हजार रुपये

जालौन : जालौन कोतवाली क्षेत्र में अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी बताकर युवक से एक लाख 38 हजार रुपये की ठगी की है। आरोपित ने अपना मोबाइल नम्बर बंद कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान में रहने वाले सौरभ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने अपने खुद को अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी बताया। कंपनी में नौकरी दिलाने के बहाने उसने फोन पर बात की। उसने नौकरी का झांसा देकर अपने खाते में एक लाख 38 हज़ार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कुछ दिन तक उसने कागजात कार्रवाई का झांसा देकर उलझाए रखा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Explore our articles