spot_img

Lucknow: उप्र में महारक्तदान अभियान शुरू करेगा भाजयुमो

लखनऊ:(Lucknow) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेशभर में रक्तदान कराने का संकल्प लिया है। इस अभियान के संबंध में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए हैं।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत युवा मोर्चा प्रदेशभर में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर के मध्य महारक्तदान अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान कराएंगे। इस अभियान में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ही संयोजक होंगे।

हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मण्डल स्तर पर रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बन रही है। अभियान के निमित्त सभी जिलों में प्रवासी भेजे जा रहे हैं। रक्तदान के साथ ही सभी जिलों में कम से कम संकल्प पत्र भरवाये जाएंगे जिससे जब कभी किसी को रक्त की आवश्यकता होगी तो रक्तदान के लिए सम्पर्क किया जा सकेगा।

Mumbai : ‘भारत भाग्य विधाता’ के मोशन पोस्टर में दिखा कंगना रनौत का दमदार अंदाज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई और प्रभावशाली कहानी लेकर आने जा रही...

Explore our articles