spot_img

Mandsaur : सौतेली मां-बहन की हत्या कर छत से कूदे युवक की भी मौत

मंदसौर : घटना पिपलियामंडी के टीलाखेड़ा क्षेत्र में पिता की दूसरी शादी से नाराज एक युवक ने मंगलवार को सौतेली मां और बहन की हत्या कर दी और फिर खुद भी छत से कूद गया। इलाज के दौरान युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे की है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि विनोद माली (21) के पिता किशोर माली ने कुछ महीने पहले सुनीता से दूसरी शादी कर ली थी। सुनीता के साथ उसके पहले पति की 7 साल की बेटी भी आई थी। इसी बात को लेकर युवक नाराज था। मंगलवार को विनोद का किसी बात को लेकर अपनी सौतेली मां सुनीता से विवाद हो रहा था। विनोद इतने गुस्से में आ गया कि उसने सुनीता और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद विनोद घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और छत से कूद गया। उसे गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां-बेटी के शव घर के भीतर लहूलुहान हालत में मिले।

संभवतः विनोद ने पहले बहन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर उसकी भी हत्या कर दी। परिवार सब्जी का कारोबार करता है। पिता किशोर सुबह 9 बजे सब्जी मंडी चले गए थे। उसके साथ पहली पत्नी यानी विनोद की दो सगी बहनें गई थीं। विनोद भी पिता के साथ सब्जी बेचने का काम करता था।

पड़ोसी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया ने बताया कि किशोर माली पुलिस के साथ घर पहुंचे थे। उनके घर पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर बच्ची और भाभीजी मृत अवस्था में पड़ी थीं। कुछ न कुछ तो हुआ होगा, लेकिन ज्यादा कुछ सुनाई नहीं दिया। कुछ महीनों पहले ही किशोर ने दूसरी शादी की थी। 7 साल की बच्ची मां के साथ आई थी। किशोर की पहली पत्नी से दो बेटियां और एक बेटा है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles