spot_img

New York : रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी अंतिम 16 में

न्यूयॉर्क: (New York) भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एबडेन की जोड़ी शुक्रवार को यूएस ओपन 2023 के पुरुष युगल स्पर्धा के अंतिम 16 में पहुंच गई है।वर्ष के चौथे और अंतिम टेनिस ग्रैंड स्लैम में छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने दूसरे दौर में रूस के रोमन सफीउलिन और कजाकिस्तान के एंड्री गोलुबेव की गैरवरीय जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे से थोड़ा अधिक समय तक चला।इंडो-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी रविवार को राउंड 16 में गैर वरीय ब्रिटिश जोड़ी जूलियन कैश और हेनरी पैटन से भिड़ेगी।

बता दें कि हार्ड कोर्ट इवेंट में बोपन्ना मिश्रित युगल में भी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मिश्रित युगल में बोपन्ना ने इंडोनेशिया के अल्डिला सुत्जियादी के साथ जोड़ी बनाई है और शुक्रवार को अपना पहला मैच भी जीता है।43 वर्षीय रोहन बोपन्ना यूएस ओपन 2023 में भारत के आखिरी उम्मीद हैं। इससे पहले, साकेत माइनेनी और युकी भांबरी (प्रत्येक ने एक अलग साथी के साथ मिलकर जोड़ी बनाई थी) को पुरुष युगल के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ा है। ।अंकिता रैना और सुमित नागल सहित कोई भी भारतीय एकल खिलाड़ी क्वालीफायर से आगे नहीं बढ़ पाया है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles