spot_img

Mumbai: भाजपा समर्थक दलों की बैठक में महाराष्ट्र की 45 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया गया

मुंबई:(Mumbai) महाराष्ट्र में 45 सीटें जीतने का महासंकल्प भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे समूह), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित सहयोगी दल के नेताओं की बैठक में लिया गया है। इस बैठक में चन्द्रयान की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिनंदन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के अभिनंदन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शासकीय आवास वर्षा बंगले पर गुरुवार को देर रात भाजपा समर्थक दलों की बैठक बुलाई गई थी। यह बैठक रात्रिभोज के बाद देर रात तक चलती रही। इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की सहित महागठबंधन सरकार के मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में तीन अहम प्रस्ताव पारित किये गये। इनमें से दो प्रस्ताव बधाई से संबंधित थे, जबकि तीसरा प्रस्ताव आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की सभी सीटें जीतकर केंद्र में मोदी सरकार को वापस लाने का है। भाजपा सहयोगी दलों के नेताओं ने बैठक में तय किया है कि राज्य की कुल 48 लोकसभा सीटों में से 45 सीटें जीतना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हम 2019 के बजाय 2024 में महाराष्ट्र से 45 से अधिक सांसदों को प्रधानमंत्री मोदी के लिए चुनने का प्रयास कर रहे हैं।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक भ्रष्टाचार संबंधी एनसीईआरटी की किताब पर लगाई रोक

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (National Council of Educational Research and Training)...

Explore our articles