spot_img

Jhajjar : खाटू श्यामजी में धर्मशाला बुक कराने पर महिला 2 लाख की ठगी की शिकार

महिला के खाते से एक बार 18500 और दूसरी बार 1,72,546 रुपये उड़ाए

थाना शहर पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू

झज्जर : खाटू श्यामजी स्थित धर्मशाला में ऑनलाइन कमरा बुक करने के लिए गूगल से लिया गया नंबर एक महिला को महंगा पड़ गया। इस नंबर पर कॉल की गई तो महिला के साथ करीब दो लाख की ठगी हो गई। महिला ने तुरंत थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार को शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला, बहादुरगढ़ निवासी मोनिका ने बताया है कि पिछले दिनों वह बहादुरगढ़ में पुराना बस स्टैंड से एक बस में सवार हुई थी और खाटू श्यामजी के लिए चली। महिला ने बताया कि ऑनलाइन धर्मशाला बुक कराने के लिए गूगल से नंबर लिया। नंबर मिलाया तो किसी संजय से बात हुई तो उन्होंने डेबिट कार्ड से धर्मशाला बुक करने की बात कही। महिला ने जैसे ही संजय को अपना डेबिट कार्ड नंबर बताया तो उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसने ओटीपी बताने को कहा, उन्होंने उसे यह नंबर बता दिया। उसी वक्त उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से दो बार पैसे कटने का मैसेज आया।

पहली बार में 18 हजार 500 रुपये निकाले गए। जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन करते हुए 1 लाख 72 हजार 546 रुपये कट गए। बता दें कि साइबर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में लगातार लोगों के साथ साइबर ठगी हो रही है। ठगी होने के बाद पीड़ितों के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता। प्रतिदिन बहादुरगढ़ के अलग-अलग थानों में कोई न कोई ठगी की शिकायत लेकर पहुंचता है। इस घटना में भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles