मीरजापुर : पहाड़ी ब्लाॅक के न्याय पंचायत भरपुरा के शिक्षक संकुल की बैठक बुधवार को प्राथमिक विद्यालय सिद्धी में हुई। डायट प्राचार्य डा. भूपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के चार सूत्र हैं।
उन्होंने शिक्षक एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास, राष्ट्र प्रेम की भावना, नेतृत्व क्षमता एवं मनोबल का विकास करने पर बल दिया। निपुण भारत मिशन के पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। एआरपी श्रीकांत दुबे व वैशाली श्रीवास्तव ने बच्चों को निपुण बनाने, चहक, गतिविधि आधारित शिक्षण के बारे में बताया।
खंड शिक्षाधिकारी प्रतिभा सिंह ने कन्या सुमंगला योजना, डीबीटी कार्य, शारदा पोर्टल पर ड्राप आउट बच्चों का नामांकन एवं समर्थ एप पर उपस्थिति पर चर्चा की। वहीं सीखड़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोरैया में आयोजित शिक्षा चैपाल में अभिभावक के समक्ष निप्पल लक्ष्य एप से बच्चों का आकलन किया गया। निपुण बच्चों को पुरस्कार तो रसोईया को साड़ी वितरित किया गया।


