spot_img

Faridabad : लम्पी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए 50 हजार गौवंश का होगा टीकाकरण

फरीदाबाद : पशुओं की लम्पी स्किन बीमारी (एसएसडी) को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। जिला में 50 हजार गौवंश के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के बारे में बुधवार को पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ. विरेन्द्र सहरावत ने बताया कि फरीदाबाद जिले में 50 हजार गौ वंश का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में कोई भी गाय टीकाकरण से वंचित नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 4 माह से अधिक के प्रत्येक गौवंश को यह टीकाकरण किया जाएगा, जिसके लिए जिले में उपमंडल अधिकारी व पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में 22 टीमों का गठन किया है जो पशुपालकों के घर द्वार जाकर टीकाकरण अभियान करेगी। इसी कडी में आज भी टीकाकरण अभियान के तहत पशुओं को टीके लगाए गए। उल्लेखनीय है कि एलएसडी एक विषाणु जनित खतरनाक बीमारी है जिससे पिछले वर्षों पूरे देश में काफी संख्या में गौवंश की मृत्यु हो गई थी। इस बीमारी में गाय के शरीर पर गांठें हो जाती हैं जो फूटकर घाव बना देती हैं।

यह पशु के लिए बहुत पीड़ादायक होता है। डॉ. सहरावत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस टीके से पशु के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में वे पशु पालकों से अपील करते हैं कि जिले में किसी भी गौवंश को टीके से वंचित ना रहने दे। उन्होंने बताया कि पशुओं की लम्पी स्कीन बीमारी (एसएसडी) की रोकथाम व पशुधन को बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की टीमें जगह-जगह पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेगी व पशुपालकों को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 9 सितंबर तक चलाया जाएगा।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles