उत्तर दिनाजपुर: (Uttar Dinajpur) जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अलग-अलग सीमांत इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो भारतीय तस्करों को पकड़ा है।
शुक्रवार को बीएसएफ की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक किशनगंज सेक्टर के तहत बीएसएफ की एक्स-72 वीं बटालियन के बोर्ड आउट पोस्ट (बीओपी) क्वालीगढ़ के जवानों ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ पकड़ा है। आरोपित का नाम कमरुद्दीन (36) है। बीएसएफ के अनुसार, आरोपित को उस समय पकड़ा गया जब वह अपनी मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित कफ सीरप छिपा कर तस्करी के सीमांत इलाके में जा रहा था। आरोपित के पास से 50 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त किए गए हैं। जब्त समान के साथ आरोपित को आगे की कार्रवाई के लिए ग्वालपोखर थाना को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 61 वीं बटालियन के बीओपी बालूपारा के जवानों ने एक भारतीय नागरिक को प्रतिबंधित कफ सीरप सहित विभिन्न सामग्रियों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित का नाम संजय चौधरी (49) है। उसके पास से 117 प्रतिबंधित कफ सीरप, शराब और विविध सामग्रियां जब्त की गई हैं। आरोपित को जब्त सामान के साथ हिली थाने को सौंप दिया गया है।


