spot_img

Chandigarh : लुधियाना में चाइनीज मांझे से व्यक्ति का गला कटा, 60 टांके लगे

चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब सरकार की रोक के बावजूद प्रदेश में चाइनीज डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। औद्योगिक नगरी लुधियाना की अब्दुल्लापुर बस्ती में प्लास्टिक डोर से एक बाइक सवार का गला कट गया।

अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी राजेश सिंगला शिवपुरी मंदिर जा रहे थे, तभी प्लास्टिक डोर से उनका गला कट गया। उन्हें श्री गुरुतेग बहादुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी सांस वाली नस की ऊपरी परत कटने पर डॉक्टरों ने 60 टांके लगाए हैं।

राजेश सिंगला के परिवार में उनका एक बेटा है, जबकि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। इस बीच थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने एक व्यक्ति को डोर के 62 गट्टू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 अगस्त के चलते चेकिंग अभियान चलाया था।

Explore our articles