spot_img

Mumbai : आलिया भट्ट का खुलासा, पति रणबीर कपूर नहीं लगाने देते लिपस्टिक

मुंबई : (Mumbai) एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में रणबीर राम और आलिया सीता का किरदार निभाएंगी। इसी बीच आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में आलिया के रणबीर को लेकर दिए गए बयान के बाद नेटिजेंस ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर पिछले साल 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे। वीडियो में आलिया कहती हैं कि रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। यही वजह है कि आलिया न्यूड शेड्स लिपस्टिक लगती हैं। वीडियो में आलिया पहले अजीब तरीके से लिपस्टिक लगाती हैं और फिर हटा देती हैं। आलिया ने कहा कि रणबीर को उनके नेचुरल होंठ पसंद हैं। यहां तक कि जब रणबीर उनके बॉयफ्रेंड थे, तो भी वह लिपस्टिक हटाने के लिए कहते थे।

आलिया के इस खुलासे के बाद नेटिजन्स ने रणबीर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने कमेंट किया, “वह हमेशा उस पर नियंत्रण क्यों रखते है? उसे उसकी पसंदीदा लिपस्टिक लगाने दीजिए।” एक अन्य यूजर ने “जैसा मेरा पति, वैसा तुम्हारा पति” कहकर आलिया पर निशाना साधा है। एक ने लिखा “पति रणबीर को कंट्रोल कर रही हूं।” कुछ ने तो उनकी तुलना कबीर सिंह से भी कर दी है।

आलिया और रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट की करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का क्या झुमका गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है।

Explore our articles