spot_img

Rishikesh : नाइटलाइफ पैराडाइज कैम्प में हुए हादसे में मलबे से बालिका और पुरुष के शव बरामद

पुलिस और एसडीआरएफ लोगों की खोज को चला रही है सर्च अभियान
ऋषिकेश: (Rishikesh)
जनपद पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में दो दिन पहले ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाइटलाइफ पैराडाइज कैम्प में सर्चिंग अभियान के दौरान बालिका और पुरुष के शव बरामद किए गए हैं।

गत 14 अगस्त को नाइटलाइफ पैराडाइज कैम्प में हुए हादसे के दौरान कुछ लोगों के दबे होने की घटना को लेकर चलाए जा रहे स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान एक बालिका और पुरुष के शव बरामद कर लिए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि बीती 14 अगस्त को बारिश के दौरान मलबे में तीन लोग दब गए थे, जिसे लेकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में राहत और बचाव टीमों ने दबे हुए दो शवों को बरामद किया।

इंस्पेक्टर कवीन्द्र ने बताया कि युद्धस्तर पर उपकरणों के साथ सर्च अभियान चलाते हुए 02 शव (01 बालिका और एक पुरुष) के शव बरामद कर लिये हैं। अन्य लापता लोगों की सर्चिंग को लगातार ऑपरेशन जारी है। बरामद किए गए शव में बालिका तेजस्विनी उर्फ गौरी (14 वर्ष) पुत्री गोपाल शर्मा निवासी रानी मन्दिर लक्ष्मणझूला को एम्स, ऋषिकेश भेजा गया है।

Explore our articles