जौनपुर : बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ पोस्ट की थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के कब्जे से एक तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।
बक्शा थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मिडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें अभियुक्त द्वारा अवैध असलहा व कारतूस के साथ रील बनाया गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगी थी, उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम सडेरी गांव में रहने वाले अवनीश सिंह बताया है। पुलिस ने उसके पास से असलहा और कारतूस भी बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।


