spot_img

Golaghat (Assam) : नवोदित युवाओं के लिए पुस्तक दान अभियान

गोलाघाट (असम) : ग्रामीण और चाय बागान क्षेत्र के उभरते युवाओं के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखते हुए गोलाघाट स्थित गैर सरकारी संगठन ऑल एंड संड्री के संस्थापक अभिषेक सिंघा ने बोकाखात के एसडीओ (सिविल) सिमी करण, आईएएस को कुछ संसाधनपूर्ण किताबें सौंपी हैं। अभिषेक सिंघा ने कहा,”आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, असम और ऑल एंड संड्री एनजीओ मिलकर ग्रामीण और चाय बागान क्षेत्र में अध्ययन सामग्री वितरित करके अच्छी किताबें पढ़ने के फायदों के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों और प्रमुख नागरिकों की मदद और समर्थन से उभरते युवाओं के बीच जागरूकता फैला रहे हैं। जो किताबें उन्होंने एसडीओ (सिविल), बोकाखात को सौंपी वे उन्हें आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, असम द्वारा बोकाखात सब-डिवीजन की लाइब्रेरी या कम्युनिटी क्लब के लिए भेजी गई हैं, ताकि उभरते युवा इसका लाभ उठा सकें।”

जानकारी के मुताबिक, दो संगठन आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, असम और ऑल एंड संड्री एनजीओ मिलकर जल्द ही गोलाघाट जिले के बाहरी इलाकों में दो और ”बुक डोनेशन ड्राइव” कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। पुस्तक दान के आह्वान पर मिली प्रतिक्रिया से अभिषेक अभिभूत हुए और उन्होंने आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, असम के सभी सम्मानित सदस्यों को धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान बोकाखात के एसडीओ (सिविल) के कार्यालय में अभिषेक ने विशेष रूप से नवनियुक्त एसडीओ (सिविल) सिमी करण को बिहुवान से सम्मानित किया। एसडीओ (सिविल) सिमी करण ने आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन, असम और ऑल एंड संड्री एनजीओ की नेक पहल की सराहना करते हुएर कहा, “शिक्षा का उपहार सबसे बड़ा उपहार है।” सिंघा ने आज बताया है कि यह कार्यक्रम गत शनिवार को आयोजित किया गया था।

Explore our articles