spot_img

Begusarai : गोरखपुर में यार्ड रिमाडलिंग एवं तृतीय लाइन कमीशनिंग के कारण 31 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

बेगूसराय : गोरखपुर कैंट यार्ड रिमाडलिंग एवं गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तृतीय लाइन के कमीशनिंग के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण बरौनी सहित बिहार की 31 ट्रेनों को रद्द, नौ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं छह ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गोरखपुर कैंट यार्ड रिमाडलिंग होने के बाद सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो जाएगा। प्लेटफार्म संख्या बढ़ जाएगी। तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के कारण अधिक गाड़ियों का संचालन होगा तथा समय पालन में सुधार होगा।

12491 बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस बरौनी से 13, 20 एवं 27 अगस्त, 12492 जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस जम्मूतवी से 11, 18 एवं 25 अगस्त, 15530 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से दस, 17, 24 अगस्त, 15529 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सहरसा से नौ, 16 एवं 23 अगस्त को रद्द रहेगी।

15621 कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस कामाख्या से दस, 17 एवं 24 अगस्त, 15622 आनन्द विहार टर्मिनल-कामाख्या एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 11, 18 एवं 25 अगस्त, 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस दरभंगा से 19 से 29 अगस्त, 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस गुवाहाटी से 14, 21 एवं 28 अगस्त को रद्द रहेगी।

15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस सहरसा से 20 एवं 27 अगस्त, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर से 21 एवं 28 अगस्त, 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस जम्मूतवी से 18 एवं 25 अगस्त तथा एक सितम्बर, 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस गोमतीनगर 28 अगस्त, 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस कामाख्या से 29 अगस्त को रद्द रहेगी।

05615 उदयपुर सिटी-गुवाहाटी स्पेशल उदयपुर सिटी से नौ, 16 एवं 23 अगस्त, 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल गुवाहाटी से 13, 20 एवं 27 अगस्त, 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुडी स्पेशल अमृतसर से नौ, 16 एवं 23 अगस्त, 04653 न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर स्पेशल न्यू जलपाईगुडी से 11, 18, 25 अगस्त को रद्द रहेगी।

05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल कटिहार से 12, 19, 26 अगस्त, 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल अमृतसर से 14, 21 एवं 28 अगस्त, 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल गांधीधाम से 11, 18 एवं 25 अगस्त, 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल भागलपुर से 14, 21 एवं 28 अगस्त, बनारस-मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस दोनों दिशा में सात, नौ, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 अगस्त को रद्द रहेगी।

14010 आनन्द विहार टर्मिनल- बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनल से 07, 12, 14, 19, 21 एवं 26 अगस्त, 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से 08, 13, 15, 20, 22 एवं 27 अगस्त, 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस अमृतसर से 19 से 29 अगस्त तक रद्द रहेगी।

15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र- गोरखपुर एक्सप्रेस 24 से 30 अगस्त, 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज गोरखपुर स्पेशल सात से 30 अगस्त, 05096/05095 गोरखपुर-नरकटियागंज गोरखपुर स्पेशल 14 से 30 अगस्त, 05498/05497 गोरखपुर-नरकटियागंज गोरखपुर स्पेशल 14 से 30 अगस्त तथा 05449/05450 गोरखपुर-नरकटियागंज गोरखपुर स्पेशल 20 से 30 अगस्त तक रद्द रहेगी।

इसके अलावा बरौनी से सात से 30 अगस्त तक चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, नई दिल्ली से 07 से 30 अगस्त तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, कटिहार से पांच से 29 अगस्त तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से छह से 29 अगस्त तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, दरभंगा से सात से 30 अगस्त तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से सात से 30 अगस्त तक चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल जयनगर से 14, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 26, 28 एवं 30 अगस्त को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25, 27 एवं 29 अगस्त को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस भागलपुर से दस, 17 एवं 24 अगस्त को चलने वाली 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चलाई जाएगी।

Explore our articles