spot_img

Dhamtari : आई फ्लू संक्रमण स्कूलों से बढ़ रहा, एक लाख विद्यार्थियों के आंखों पर खतरा

जिले में हर रोज मिल रहे 200 से अधिक आई फ्लू संक्रमित

धमतरी : आई फ्लू का संक्रमण अंचल में तेजी से बढ़ रहा है। स्कूलों से सबसे ज्यादा संक्रमण फैल रहा है, क्योंकि वहां सुरक्षा के उचित उपाय नहीं है। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों से ही संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे में डाक्टरों के सुझाव के अनुसार फिलहाल शिक्षकों को विद्यार्थियों को कापी जांच संबंधित होम वर्क न दें। कक्षा में विद्यार्थियों को दूरी बनाकर बिठाएं। स्कूलों में विद्यार्थियों को एक-दूसरे के कापी, पुस्तक, पानी बोतल व अन्य सामाग्रियों के लेन-देन पर प्रतिबंध रखें, क्योंकि यह संक्रमण छूने से फैलता है। ऐसे में जिले के 1489 स्कूलों में अध्ययनरत एक लाख से अधिक विद्यार्थियों के आंखों पर खतरा मंडराने लगा है।आई फ्लू से संक्रमित ज्यादातर मरीज अब डाक्टरों की बजाय मेडिकल से आई ड्राप खरीदकर काम चला रहे हैं। कुछ लोग तो सिर्फ खाने के चूना को आंख में लगाकर संतुष्ट है, क्योंकि दो से तीन दिनों तक आई फ्लू आंखों में रहता है। ज्यादातर मरीज अब अस्पताल नहीं जा रहे हैं। वहीं स्कूलों में तो कई विद्यार्थी आई फ्लू से संक्रमित है, जो स्कूल पहुंचकर अन्य विद्यार्थियों में फैला रहे हैं। डाक्टरों की मानें, तो ज्यादातर आई फ्लू संक्रमित विद्यार्थी है, ऐसे में तेजी के साथ यह संक्रमण फैल रहा है। स्कूलों में विद्यार्थी एक-दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं। संक्रमित विद्यार्थी के पुस्तक, कापी, पानी बोतल व अन्य सामाग्री दूसरे विद्यार्थी छू लेते हैं, इससे संक्रमण अन्य विद्यार्थियों में फैलने लगा है, यही वजह है कि आई फ्लू के संक्रमण स्कूलों से ही तेजी के साथ फैल रहे हैं, ऐसे में सावधानी बेहद जरूरी है।सीएमएचओ डा एसके मंडल ने बताया कि जिला अस्पताल धमतरी में आई फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या पहले से कम है। हर रोज सिर्फ 13 से 14 संक्रमित उपचार कराने पहुंच रहे हैं। जिले में कम हुआ है। यदि विद्यार्थी ज्यादा संक्रमित है, तो स्कूलों में सावधानी बरतें, ताकि संक्रमण न फैलें।

संक्रमित विद्यार्थी न आए स्कूल

शासन के आदेशानुसार जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों में आदेश जारी कर दिया है कि जो भी विद्यार्थी आई फ्लू से संक्रमित है, वे स्कूल न आए। पालक उन्हें स्कूल न भेजें। वहीं स्वास्थ्य विभाग से भी आदेश जारी किया गया है। स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आई फ्लू संक्रमण से विद्यार्थियों के बचाव करने के लिए जागरूकता संबंधी जानकारी देकर निर्देशित किया गया है।

ब्रजेश बाजपेयी, जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी

Mumbai : ‘नागिन 7’ की गलती पर बोलीं एकता कपूर

मुंबई : (Mumbai) टीवी का चर्चित शो नागिन 7 (popular TV show Naagin 7) इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में...

Explore our articles