spot_img

Ranchi : एटीएस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के दो अपराधी को किया गिरफ्तार

रांची : आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में डिम्पी उर्फ दानिश मल्लिक और तनवीर तस्लीम उर्फ किशन खान शामिल है। दोनों को धनबाद पुलिस के सहयोग से एटीएस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पांच मोबाईल फोन बरामद किया गया है।

शुक्रवार को झारखंड पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय की ओर से दिये गये आदेश पर एटीएस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में एटीएस ने प्रिंस खान गिरोह के मुख्य सदस्य डिम्पी उर्फ दानिश मल्लिक को गिरफ्तार किया है। डिम्पी धनबाद के जमीन व्यवसायी शहजादा खान तथा नन्हें खान हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। इसके जरिये प्रिंस खान गिरोह के वसूले गये रंगदारी के पैसों का निवेश जमीन व्यवसाय और हथियार खरीदने में किया जा रहा था। इसके खिलाफ धनबाद में अलग-अलग थाने में तीन मामले दर्ज है।

Explore our articles