अगरतला : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में नवनिर्मित जीएसटी भवन का उद्घाटन किया। इस भवन से जीएसटी कर दाताओं को अत्याधुनिक तरीके से सेवाएं दी जाएंगी।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा कि अगरतला जीएसटी भवन के बनने से यहां के लोगों को सही तरीके से सुविधाएं प्राप्त होगी। इससे पूर्व अगरतला स्थित महाराजा वीर विक्रम हवाई अड्डे पर केंद्रीय वित्त मंत्री का स्वागत त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा, सीबीआईसी के अध्यक्ष विवेक जौहरी, बोर्ड के सदस्य और राज्य सरकार तथा सीबीआईसी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इस भवन को वर्ष 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दी थी, जिसे वर्ष 2022 में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सौंपा गया। अगरतला के मंत्रीबारी रोड पर 3000 वर्ग मीटर यानी 0.71 एकड़ भूमि पर बने शानदार जीएसटी भवन के निर्माण पर 28 करोड़ रुपये की लागत आई है। नवनिर्मित जीएसटी सेवा केंद्र में सीजीएसटी अगरतला कमिश्नरेट का कार्यालय भी रहेगा


