spot_img

Los Angeles : हॉलीवुड की सुपर मॉडल गीगी हदीद को मिली जमानत, सामान से बरामद हुई थी मारिजुआना

लॉस एंजिल्स: (Los Angeles) हॉलीवुड की सुपर मॉडल और अभिनेत्री गीगी हदीद और मित्र लिआ मैक्कार्थी को मारिजुआना (गांजा) के साथ गिरफ्तार किये जाने के बाद 1,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।हदीद और मैक्कार्थी एक निजी विमान से केमैन आइलैंड पहुंचे थे। सीमा शुल्क अधिकारियों को सामान की जांच करने पर मारिजुआना और उससे संबंधित सामग्री मिली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। यहां से उन्हें कैदी हिरासत केंद्र ले जाया गया। 12 जुलाई को अदालत में पेशी के दौरान गीगी हदीद और मैक्कार्थी ने अपना दोष कुबूल कर लिया। अदालत ने 1,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाकर दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया।

अभिनेत्री गीगी हदीद के प्रवक्ता का कहना है कि मेडिकल लाइसेंस के साथ न्यूयार्क में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ यात्रा कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए भी कानूनी है।

Explore our articles