spot_img

Kathua : भारी बारिश के मद्देनजर जिलेभर के स्कूल बंद , मृतकों को 50 हजार एवं घायलों को 25 हजारी की राहत राशी जारी

कठुआ: (Kathua) कठुआ जिले में भारी वर्षा के मद्देनजर अधिकांश नदियों और नालों में जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसलिए अचानक बाढ़ आने की पूरी आशंका है जिसके चलते जिला प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे घर पर रहें और किसी नदी नाले की ओर न जाएं।

जिला कठुआ में भारी बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं जिसकी वजह से सीईओ कठुआ ने सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सीओ के आदेश अनुसार जिला कठुआ में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में नदी नाले उफान पर है। जिसकी वजह से उन्होंने सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसी प्रकार एसडीएम बनी सतीश कुमार ने बनी में हुए बारिश और भूस्खलन की वजह से हुए बड़े हादसों में मारे गए लोगों को पचास हजार की राहत राशि जारी की है जबकि प्रति घायलों को 25 हजार की राहत राशि जारी की है। एसडीएम बनी ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं इसलिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

Explore our articles