spot_img

Kishanganj: सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हुई युवक के परिजन से मिले पूर्व विधायक

किशनगंज:(Kishanganj) कोचाधामन के पूर्व विधायक सह जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने बैसा प्रखंड अन्तर्गत चिल्हना गांव निवासी मरहूम नाजिश आलम के घर पहुंचकर परिजन से मिलकर सांत्वना व्यक्त की साथ ही हर संभव मदद करने का उन्होंने भरोसा दिया।

उल्लेखनीय है कि नाजिश आलम की मौत सऊदी अरब में सड़क हादसे में बीते 29 जून को हो गई थी। पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम ने बुधवार को बताया कि मृतक के शरीर को लाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 6 माह पहले नौकरी की तलाश में नाजिश दम्माम गए थे और वहां एक पेट्रोल पंप में सेल्समैन का काम करते थे। अभी नाजिश आलम की डेड बॉडी Al Zahara General Hospital, दम्माम में रखा हुआ है। डेड बॉडी को उनके परिवार के इच्छा अनुसार घर लाने हेतु कागज़ तैयार किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व प्रमुख परवेज़ आलम, शमशाद आलम, मुखिया जकी अनवर, मुखिया प्रतिनिधि जहांगीर आलम, मिन्हाज आलम, पूर्व मुखिया नौशाद आलम, जदयू जिला सचिव उजैर आलम, डा० नाहिद, परिवार के लोग, रिश्तेदार सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Explore our articles