spot_img

Koderma : थाना के सामने महिला से होती रही मारपीट, नहीं लिया संज्ञान

कोडरमा : तिलैया थाना के सामने रविवार को काफी देर तक मजमा लगा रहा। यहां एक बच्चे की छीना झपटी को लेकर महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की।

खबर के बाद भी थाना से कोई बाहर नहीं निकला जबकि थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी थाना में ही मौजूद थे। जानकारी के अनुसार जहानाबाद की युवती की शादी डेढ़ साल पहले झुमरीतिलैया के मुकेश चौबे के साथ हुई है। उसके साथ ससुरालवाले मारपीट करते थे। उसने अपने मायके वालों को खबर दी तो उसके परिजन पहुंचे। परिजन युवती को ले जाना चाह रहे थे, पर उसके साथ 7 महीने के बच्चे को ससुराल वाले नहीं ले जाने दे रहे थे।

मामला थाना तक पहुंचा, पर वहां मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया। सड़क पर ही बच्चे की छीन झपट होने लगी। लोगों की भीड़ लग गयी पर ना तो थाना प्रभारी और ना ही कोई अन्य पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा।

Explore our articles