spot_img

Faridabad : भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : भाई की नौकरी लगवाने झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को सूरजकुंड पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामेधर्म तथा अशोक का नाम शामिल है। आरोपी अशोक हार्डवेयर की दुकान चलाता है वहीं आरोपी रामेधर्म अपने आप को राइटर बताता है। 30 जून को सूरजकुंड थाने में सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपियों ने नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि 2 महीने पहले उसे आरोपी रामेधर्म मिला था जो अपने आप को राइटर बताता था। बातों बातों में आरोपी ने बताया कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा तो युवती ने कहा कि वह तो पहले से नौकरी करती है परंतु वह अपने भाई को नौकरी लगवाना चाहती है। आरोपी ने कहा कि वह उसकी भी नौकरी लगवा देगा। 28 जून रात को आरोपी रामेधर्म ने फोन करके युवती को अगले दिन दोपहर में सूरजकुंड रोड पर बुलाया जहां पर आरोपी अपनी गाड़ी लेकर आया जिसमें दोनों आरोपी बैठे हुए थे। आरोपी रामेधर्म की पत्नी मायके गई हुई थी। आरोपी लडकी को अपने क्वार्टर पर ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और युवती को धमकी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसकी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस में दी जिसके पश्चात पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों में ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से वारदात में उपयोग गाड़ी बरामद करके उन्हें जेल भेज दिया।

Explore our articles