spot_img

Jhajjar : हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट के टैंकरों से डीजल चोरी करते 4 लोग गिरफ्तार

टैंकर से चोरी करवाते थे उनके ड्राइवर, सीएम उडऩदस्ते ने की कार्रवाई

आसौदा थाना में मामला दर्ज, चोरी के आरोप में और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

झज्जर : जिले के आसौदा स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंंग प्लांट के टैंकरों से डीजल चोरी करते हुए चार लोगों को मुख्यमंत्री उडऩदस्ते की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की। चारों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया है।

मुख्यमंत्री उडऩदस्ते में उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह को सूचना मिली कि संदीप निवासी जाखोदा, संदीप व विकास निवासी गोयला कलां, झज्जर आसौदा-खरखौदा मार्ग पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम प्लांट से डीजल तेल भरकर आने वाले टैंकरो से कुछ ड्राईवरो द्वारा टैंकरो से तेल चोरी करके उक्त लोगों को बेचते हैं और अवैध तेल का कारोबार कर रहे है। अगर रेड की जाए तो उन्हें रंगे हाथो पकड़ा जा सकता है। सीएम टीम में शामिल सहदेव, प्रदीप व दिनेश कुमार आसौदा मोड़ पर पहुंचे। जहां खाद्य आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक धर्मपाल भी मौके पर पहुंचे। जहां एक टंैकर से डीजल तेल नाली लगाकर छोटे जरनेटर द्वारा निकाला जा रहा था। वहां पर मौजूद एक व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अकिंत निवासी लालूपुरा, करनाल बताया और कहा, मैं यह तेल आसौदा से गाड़ी भरकर मंजीत फिलिंग स्टेशन मेरठ रोड करनाल पर ले जाता हूं। अंकित से एक चाबी भी मिली, जिस बारे में मालिक को पता नहीं था। मौके पर तीन व्यक्ति विकास, संदीप व कृष्ण निवासी गोयला कलां, जिला झज्जर मिले। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे ट्रक ड्राइवरों से मिलकर टैंकरों से तेल चोरी करते हंै। जिसमें संदीप निवासी जाखौदा भी शामिल है। फिलहाल वह बाहर है।

टीम के अनुसार, 8 ड्रम 200 लीटर, 2 ड्रम प्लास्टिक डीजल भरे व 2 ड्रम प्लास्टिक 100-100 लीटर, कुल 12 ड्रम 2200 लीटर डीजल तेल व एक छोटा जनरेटर और एक प्लास्टिक पाइप मिली है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा तेल डीजल से भरे ड्रमों में से नमूने लिए जाएंगे। थाना आसौदा पुलिस ने सीएम उडऩदस्ते की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलिम के बॉटलिंग प्लांट के टैंकरों से तेल चोरी करने की शिकायत सीएम उडऩदस्ते की तरफ से दी गई है। चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles