spot_img

Palwal : पलवल में लापता महिला का शव मिला: गांव से 15 किमह दूर नाले से बरामद

पलवल : पलवल हथीन उपमंडल के मढनाका गांव से गुरुवार को लापता हुई 19 वर्षीय विवाहिता सपना का शनिवार को शव मिला है। सपना की लाश गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर जयसिंहपुर गांव के नाले में मिली। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सपना के शरीर पर चोटों के निशान है। ससुराल के लोगों ने सपना के साथ मारपीट करने के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दर्ज केस में दहेज हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं। डीएसपी सुरेश भड़ाना का कहना है कि गुरुवार को सपना के लापता होने का जो केस पुलिस ने दर्ज किया हुआ है, उसी में पीड़ित पक्ष के ब्यान लेकर धाराएं जोड़े दी जाएंगी। पुलिस मामले में गहनता से जांच भी कर रही है।

फरवरी में हुई थी मृतका की शादी हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, भिडूकी गांव निवासी कृष्ण ने शिकायत दी है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी 19 वर्षीय बहन सपना की शादी 14 फरवरी 2023 को मढनाका गांव निवासी अमित के साथ हुई थी। गुरुवार सुबह शादी कराने वाले बिचौलिए ने उन्हें सूचना दी थी कि उनकी बहन घर से गायब है। इसकी सूचना पर परिजन मढनाका गांव आए और सपना के गायब होने की सूचना हथीन पुलिस को दी। पुलिस ने सपना के लापता होने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शादी में मिले दहजे से नाखुश थे ससुराली कृष्ण के अनुसार, आज सुबह उसका शव मढऩाका गांव से 15 किलोमीटर दूर जयसिंह पुर गांव के पास नाले में तैरता हुआ मिला। बहन की गर्दन व छाती पर चोट के निशान है। शादी में दिए गए दहेज से उसका पति अमित, देवर सुमित, ससुर मुक्की, सास रजनी, जितेंद्र, राजबीर, महेंद्र का तीसरा लड़का व राजेश खुश नहीं थे। इसलिए रात के समय उनकी बहन की हत्या कर शव को नहर में बहा दिया। शव मिलने के बाद भिडूकी गांव से काफी संख्या में लोग मिंडकोला पुलिस चौकी पहुंचे।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles