spot_img

Moradabad : नान इंटरलॉकिंग के चलते 30 जून से 3 जुलाई तक सात ट्रेनें देर से चलेंगी

मुरादाबाद मंडल के अलगावां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के कारण लिया गया निर्णय
मुरादाबाद: (Moradabad)
मुरादाबाद मंडल के अलगावां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के कार्य के चलते नान इंटरलॉकिंग होगी जिसके कारण 30 जून से 3 जुलाई तक सात ट्रेनें देर से चलेंगी। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि रेल गाड़ी संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस 3 जुलाई को जम्मू तवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी, ट्रेन संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 3 जुलाई को जम्मू तवी से ढाई घंटे विलंब से चलेगी, ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 3 जुलाई को लालगढ़ स्टेशन से ढाई घंटे देरी से चलेगी।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने आगे कहा कि रेल गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर सिंगरौली एक्सप्रेस 3 जुलाई को टनकपुर से 1 घंटे देरी से चलेगी, ट्रेन संख्या 15076 टनकपुर शक्ति नगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे देरी से चलेगी, रेल गाड़ी संख्या 13151 हावड़ा जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक मार्ग में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी, ट्रेन संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस 2 जुलाई को मार्ग में एक घंटा रोककर चलाई जाएगी।

Explore our articles