spot_img

Mumbai : मां का निःस्वार्थ प्रेम देख रो पड़ीं प्रेग्नेंट सना खान, वीडियो वायरल

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड छोड़ने वाली एक्ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी मां उनके जूते के फीते बांधती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा है।

प्रेग्नेंट सना खान झुकने में असमर्थ हैं इसलिए उनकी मां उनकी मदद करती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सना ने लिखा, ‘मेरी मां मेरे जूतों के फीते बांध रही हैं ताकि मैं टहलने जा सकूं। माँ के प्यार से बढ़कर कोई सच्चा और नि:स्वार्थ प्यार नहीं है। यह वीडियो इसलिए पोस्ट करना पड़ा क्योंकि हम हमेशा उस प्यार को भूल जाते हैं जो उसने हमें दिया और हमारे लिए जो बलिदान दिया। चाहे आप कितने भी बड़े क्यों न हों, आप उनके लिए हमेशा बच्चे ही रहेंगे।’

सना ने आगे कहा, ‘मैं अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुक नहीं सकती थी। उस वक्त तो मैं रो रही थी लेकिन अब इस वीडियो को देखने के बाद कैप्शन लिखते हुए भी रो रही हूं। मैं अपने बच्चे को अपनी मां जैसा प्यार देने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। अगर मैं थोड़ा-सा भी अपनी मां की तरह बन सकूं तो यही काफी होगा।’इस बीच नेटीजन इस वीडियो को देखकर सना खान की तारीफ कर रहे हैं। नेटिजेंस ने कमेंट किया, ‘मां का प्यार नि:स्वार्थ होता है, कोई भी मां की तरह अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर सकता, आप बहुत भाग्यशाली हैं।’

Explore our articles