spot_img

Patna: महबूबा मुफ्ती ने पटना साहिब में मत्था टेका

पटना : (Patna) जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती शनिवार को पटना साहिब पहुंचीं। उन्होंने तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा के प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने अंग वस्त्र एवं सिरोपा देकर उन्हें सम्मानित किया। महबूबा मुफ्ती ने आधे घंटे तक गुरुद्वारा धूमा और यहां किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारतवर्ष एक ऐसा देश है, जहां सभी समुदाय हिंदू, मुसलमान, सिख ईसाई सभी एक साथ मिलकर रहते हैं और एक दूसरे के पर्व त्योहार में साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। राजनीति पर पूछे गए सवालों के जवाब पर उन्होंने कहा कि वक्त आने पर सब कुछ बता दिया जाएगा।

Explore our articles