spot_img

Jaipur: बिपरजॉय पीड़ितों को लेकर पूनियां ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जयपुर:(Jaipur) राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय प्रभावित बाड़मेर, चौहटन, सांचोर इलाके का 22 जून को दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। उन्होंने तूफान पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा और अन्य जरूरी सम्बल देने की मांग की है।

डॉ. पूनियां ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बिपरजॉय तूफान से पश्चिमी राजस्थान में जनहानि हुई है और कुछ जगह लोगों की आजीविका का सहारा पशुधन भी काल कवलित हो गए हैं। अतः मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध है कि प्रभावितों को हर तरीके की सहायता अविलंब मुहैया कराई जाए। डॉ. पूनियां ने पत्र में लिखा कि तूफान से राजस्थान का विशेषकर पश्चिमी क्षेत्र बाड़मेर, जोधपुर, पाली जालौर, सिरोही तथा अजमेर विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। आपने भी हवाई सर्वेक्षण किया है। आपके प्रवास के बाद मैंने भी बाड़मेर और जालौर के कुछ क्षेत्रों की जमीनी हकीकत जानने के लिए दौरा किया। बहुत दूरस्थ गांवों- ढ़ाणियों तक पैदल चलकर प्रत्यक्ष देखने पर जो दृश्य दिखा वह बहुत कष्टकारक है, अभी भी कई गांव, ढ़ाणियां और घर जल प्लावित होकर टापू बने हुए हैं, लोगों के झोपडे़ और कच्चे घर सहित पक्के मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। कुछ जगह जनहानि भी हुई है और कुछ जगह लोगों की आजीविका का सहारा पशुधन भी काल कवलित हो गए हैं। राज्य सरकार का कोई अधिकारी, कर्मचारी अभी तक प्रभावित क्षेत्र के लोगों की सुध लेने नहीं गया है, यह सरकारी दावों के विपरीत आश्चर्यजनक सत्य है।

डॉ. पूनियां ने लिखा कि मैंने चौहटन कस्बे सहित विरात्रा, भीलों की बस्ती, धनाऊ, गंगासरा तथा बावतलाई एवं जालौर जिले के वेडिया, सूंथडी, खासरवी, केसुरी, सरवाना एवं सांचैर कस्बे के एक दिवसीय प्रवास के दौरान तूफान प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों से मिला और जो वस्तुस्थिति देखी है वो साझा की है।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles