spot_img

Faridabad : एसीपी के गनमैन व ड्राइवर ने नहर में डूब रहे युवक की बचाई जान

फरीदाबाद : खेडीपुल के नजदीक आगरा कैनाल में डूब रहे एक युवक को एसीपी सेन्ट्रल के गनमैन और ड्राइवर ने बचा लिया। युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गया था।

बताया गया कि गुरुवार को खेडीपुल के नजदीक आगरा कैनाल में 23 वर्षीय युवक पैर फिसलने से नहर में गिर गया और डूबने ने लगा था। उसी समय एसीपी सेन्ट्रल अपनी टीम के साथ अवेयरनेस प्रोग्राम करके लौट रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने युवक के कैनाल नहर में डूबने की जानकारी। इस पर तुरंत एसीपी के गनमैन संदीप और ड्राइवर सिकंदर ने नहर में छलांग लगा दी और दोनों ने नहर में डूब रहे युवक को डूबने से बचा लिया। तभी डूब रहे युवक का भाई मौके पर पहुंच गया। युवक ने बताया कि वह गांव बुढैना का रहने का रहने वाला है। उसने बताया कि वह नहर के किनारे चल रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया था। युवक के परिजनों ने पुलिस टीम का तह दिल से धन्यवाद दिया।

Explore our articles