spot_img

Ranchi : कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से ईडी 22 को करेगी पूछताछ

रांची : प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से 22 जून को पूछताछ करेगी। ईडी ने 16 जून को इजहार अंसारी को समन जारी किया था और पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय बुलाया था। इससे पूर्व ईडी ने गत तीन मार्च को हजारीबाग के पेलावल स्थित मिल्लत कॉलोनी में कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के घर में 22 घंटे तक छापेमारी की थी। इसमें तीन करोड़ 58 लाख रुपये बरामद हुए थे। कोयला कारोबारी मोहम्मद इजहार अंसारी नाम के व्यक्ति के परिसरों से बड़ी संख्या में 500 रुपये और 2,000 रुपये के नोटों के बंडल जब्त किए गए थे।

ईडी झारखंड में काफी सक्रिय रुप से काम कर रही है। बताया जाता है कि इजहार अंसारी भूमि घोटाले, अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन, मनरेगा घोटाले और अन्य सहित विभिन्न अवैध तरीकों से अर्जित धन के शोधन के मामलों को संभालता है।

Explore our articles