spot_img

Ghaziabad: मोदी की पहल पर विश्व के अन्य देशों में भी मनाया जा रहा है योग दिवस : मंत्री कश्यप

गाजियाबाद:(Ghaziabad) प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (Independent Charge) नरेन्द्र कश्यप ने गाजियाबाद में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

आईएमएस में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व के अन्य देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए योग जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग, प्राणायाम ने कोविड महामारी से लड़ने की हिम्मत दी है।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक, ललित जायसवाल समेत सैकड़ों की तादात में लोगों ने योग किया।

Explore our articles