spot_img

Jaipur: प्रीमियर हैंडबॉल लीग: महाराष्ट्र आयरन मैन और तेलुगू टैलंस ने खेला रोमांचक ड्रा

जयपुर:(Jaipur) राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रहे प्रीमियर हैंडबॉल लीग मैच में महाराष्ट्र आयरनमैन और तेलुगु टैलंस के बीच पहले सीजन का 25वां मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल के अंत तक स्कोर 30-30 था। प्रीमियर हैंडबॉल लीग में यह अब तक का केवल दूसरा ड्रा है।

प्रीमियर हैंडबॉल लीग की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों महाराष्ट्र आयरन मैन और तेलुगू टैलंस ने एक बेहद आकर्षक मैच में एक-दूसरे का सामना किया। टैलंस और आयरन मैन दोनों ने इस मैच से पहले ही पीएचएल के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। आयरनमैन के कोच डॉ सुनील कुमार ने मैच में प्रमुख सदस्यों को आराम दिया। चिसेलियोव और कियानी ने बैंच पर रहते हुए मैच शुरू किया, जबकि नवीन देशवाल को बाहर रखा गया।

Explore our articles