spot_img

Anuppur : शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में 8 घंटे तक चली की सीबीआई की कार्रवाई, खंगाले दस्तावेज

अनूपपुर : भोपाल से सीबीआई की टीम मंगलवार को अनूपपुर जिले के शारदा नर्सिंग कॉलेज पहुंची, जहां अधिकारियों ने लगभग 7 से 8 घंटे तक शारदा नर्सिंग कॉलेज के दस्तावेज खंगाले।

दरअसल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने नर्सिंग कॉलेज की जांच के निर्देश दिए थे। नर्सिंग परीक्षाओं पर लगी रोक हटाने को लेकर सुनवाई कर रही है। ग्वालियर बेंच ने नर्सिंग कॉलेजों में भारी अनियमितताएं पाते हुए कई तल्ख टिप्पणियां की थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद प्रदेश के सभी 375 कॉलेज की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को कराने के निर्देश दिए थे। इसी सिलसिले में सीबीआई द्वारा उक्त जांच की गई।

शारदा नर्सिंग कॉलेज अनूपपुर की शुरुआत 2017-18 में अनूपपुर जिले में हुई थी। यह कॉलेज सीएमएचओ ऑफिस के पास स्थित था। 2021 में कॉलेज वहां से स्थानांतरित होकर बस्ती रोड में संचालित होने लगी। इस कॉलेज के संस्थापक ग्वालियर के रहने वाले अरुण सिंह परिहार हैं। अनूपपुर में सौरभ सिंह इसकी देख-रेख कर रहे हैं। 6 सालों से संचालित शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में मात्र बीएससी नर्सिंग के 14 छात्र ही हैं, जिस स्थान पर या कॉलेज स्थित एक रिहायशी क्षेत्र है।

एक किराए के कमरे में संचालित नर्सिंग कॉलेज में ना लैब की आधुनिक सुविधाएं हैं और ना ही पर्याप्त जगह हैं। एक और आश्चर्य की बात यह थी कि जिले में अधिकतर लोगों को इस नर्सिंग कॉलेज के बारे में जानकारी ही नहीं थी। किस तरह से नर्सिंग कॉलेज के नाम पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा हैं। शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज नियम को ताक में रखकर संचालित हो रहा था, जिसमें भारी अनियमितताएं थी। इसी वजह से सीबीआई ने लगभग 7 से 8 घंटे तक कॉलेज की जांच की।

सीबीआई ने की इन बिंदुओं पर जांच

प्रदेश में कितने सरकारी नर्सिंग कॉलेज संचालित है और कब से संचालित हैं? 10 साल या उससे भी अधिक समय से संचालित नर्सिंग कॉलेजों की संख्या कितनी हैं? पांच साल और उससे अधिक समय से संचालित नर्सिंग कॉलेजों की संख्या कितनी हैं? पांच साल और उससे कम समय से संचालित नर्सिंग कॉलेजों की संख्या कितनी हैं?

Explore our articles