spot_img

Jaipur : बाड़मेर से अफीम लाकर पढ़ने वाले बच्चों सप्लाई करने वाला सप्लायर गिरफ्तार

जयपुर : शिप्रा पथ थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम जयपुर दक्षिण (डीएसटी) ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि वह बाड़मेर से अफीम लाकर उनकी छोटी-छोटी पुडियां बना कर कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को दिया करता है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि शिप्रा पथ थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण ने जयपुर शहर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले बाड़मेर निवासी तस्कर राजू राम बिश्नोई (28) को गिरफ्तार कर उसके पास से कई थैलियों में बंद लगभग 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम और एक बाइक भी बरामद की है। जो जयपुर में वह पिछले कई समय से अफीम की सप्लाई कर रहा है। पूछताछ में सामने आया कि यह अफीम वह कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को दिया करता है। बाड़मेर से अफीम लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बाजार में बेच दिया करता है। वह थाना इलाके में कई समय से नशे की सप्लाई कर रहा और कई और लोग भी उसके संपर्क में है जो इस तरह का काम करते हैं। पुलिस आरोपित से मिली जानकारी के अनुसार उनको की डिटेन करने में लगी हुई। साथ ही आरोपित से पूछताछ में उन लोगों की भी जानकारी ली जाएगी जो उससे अफीम खरीदते थे। उन बच्चों तक भी पुलिस पहुंचेगी जो इस नशे का इस्तेमाल किया करते थे।

Explore our articles