नई दिल्ली : मध्य जिले के हौजकाजी इलाके में विधि स्नातक (बैचलर ऑफ लॉ) की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की पहचान 29 वर्षीय शिवानी शर्मा के तौर पर की है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अभी तक की जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई को लेकर भी तनाव में थी। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है।
पुलिस आगे मामले की जांच कर रह है। पुलिस के मुताबिक शिवानी अपने परिजनों के साथ लोहे वाली गली चावड़ी बाजार में रहती थी। उसके पिता का नाम सूर्यकांत शर्मा है। पुलिस को मंगलवार को शिवानी की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी। शिवानी ने यह कदम क्यों उठाया। अभी इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वह पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में थी।


