रतलाम : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली दो ट्रेने उत्तर पूर्व रेलवे वाराणसी मंडल के औंडि़हार स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग एवं दोहरीकरण के तहत प्रस्तावित ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
मंडल रेल प्रवक्ता खेमराज मीना के अनुसार 21 से 25 जून तक अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग वाराणसी-औंडि़हार-मऊ के स्थान पर वाया वाराणसी-शाहगंज-मऊ चलेगी।
22 जून, 2023 को डॉ. अम्बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग वाया वाराणसी-औंडि़हार-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा-सोनपुर के स्थान पर वाया वाराणसी-पाटलिपत्र-सोनपुर चलेगी।


