spot_img

Mirzapur: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव ने विंध्य दरबार में नवाया शीश, विश्व कल्याण की कामना

मीरजापुर:(Mirzapur) गुप्त नवरात्र के दूसरे दिन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार की सुबह विंध्य दरबार पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की चरणों में मत्था टेका और विधिवत दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की।

विंध्यधाम पहुंचे जलशक्ति मंत्री पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। उनके दर्शन के बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। साथ ही मंदिर परिक्रमा कर मां के पताका को भी नमन किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने दर्शन-पूजन कराया। जलशक्ति मंत्री मंगलवार सुबह वाराणसी में काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन कर कार से मीरजापुर के लिए निकले और रास्ते में पड़ने वाली विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते अष्टभुजा डाकबंगला पहुंचे। इसके बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन को विंध्यधाम की ओर निकल पड़े।

दर्शन-पूजन के बाद जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मां की त्रयोदशी के बाद से मां विंध्यवासिनी का दर्शन पाने को बहुत बेकरार था। आज वह अवसर प्राप्त हुआ।

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने...

Explore our articles