spot_img

Jaisalmer: जैसलमेर के कालेडूंगर राय मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी सरकार

जैसलमेर:(Jaisalmer) मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर के ऐतिहासिक धार्मिक पर्यटन स्थल कालेडूंगर राय मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ मंजूर किए हैं। इस राशि से मंदिर के प्रांगण में मार्बल टाइल्स, सोलर पावर प्लांट, नई धर्मशाला बनाई जाएगी। सरकार के फंड से मंदिर परिसर में लगी बैंचों की मरम्मत होगी। मंदिर तक तक जाने के लिए जैसलमेर-जेठवाई- कालेडूंगरर सड़क को अपग्रेड किया जाएगा

गौरतलब है कि सरकार राज्य में धार्मिक पर्यटन के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च करेगी जिससे धार्मिक केंद्रों को ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरह विकसित करने की योजना पर काम होगा सीएम अशोक गहलोत ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13.48 करोड़ मंजूर किए हैं। इस फंड से जैसलमेर सहित राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक केंद्रों को ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित करने के काम होंगे।

Kyiv : रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन और मिसाइल हमला, 14 की मौत

कीव (यूक्रेन) : (Kyiv) रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला (drone and missile attack) किया है। रूस ने...

Explore our articles