spot_img

Hamirpur : एक दर्जन से अधिक ग्रामीण चेचक रोग की चपेट में

हमीरपुर : कुरारा क्षेत्र के खि़रवा गांव में सोमवार को एक दर्जन से अधिक ग्रामीण चेचक रोग की चपेट में हैं। वहीं लोग इनको देवी निकलना मान कर पूजा अर्चना करते हैं। दो ग्रामीणों की हालत खराब होने पर उन्हें उनके परिजन इलाज के लिए कानपुर लेकर गए हैं। इसके पहले कस्बा में भी इसके मरीज निकले थे। जिनका इलाज चल रहा है।

कुरारा क्षेत्र के खि़रवा गांव में चेचक रोग की बीमारी से एक दर्जन लोग परेशान हैं। इसमें नैना, सतेंद्र, बिक्रम, मांडवी व सतेंद्र की मां इस बीमारी की चपेट में है। गांव निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गांव में एक दर्जन लोग बीमार हैं। इसकी जानकारी अस्पताल में दी गई है लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी गांव नहीं आया है। उसने जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमारी से पीड़ित दो लोगों की हालत खराब होने पर इलाज के लिए कानपुर लेकर गए हैं।

इसके पहले कस्बा के वार्ड 09 में एक दर्जन लोग इस बीमारी से परेशान थे। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शरीर में लाल रंग के दाने निकले हैं। जिनको देवी निकलना मान कर लोग एक हफ्ते से पूजा अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बीमार लोगों को इलाज कराये जाने की मांग स्वास्थ्य विभाग से की है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles