पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कराया पीएम
हमीरपुर : सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव में बहू ने भाइयों के साथ मिलकर सास को जमकर पीटा। जिससे सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद बहू भाइयों के साथ मौके से गायब हो गई।
पचखुरा बुजुर्ग निवासी अरविंद सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में अवगत कराया है कि उसकी पत्नी पुष्पा अपने भाई रामू व गांव निवासी जितेंद्र व उसके पुत्र को शनिवार को देर शाम घर आए। उस समय उसकी मां राजाबेटी (60) वर्ष घर पर अकेली थी। पत्नी अपने भाई तथा जितेंद्र आदि के साथ मिलकर जमकर मारापीटा।
जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी मां हार्ट की मरीज थी। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को जब वह घर लौटा। तब उसकी मौत की जानकारी हुई। मृतका के पुत्र ने पत्नी पुष्पा उसके भाई रामू तथा गांव निवासी जीतेंद्र व उसके पुत्र के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुरौली पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत बीमारी के कारण हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।


