spot_img

Jaipur : मोबाइल टावर मैकेनिक ही निकला टावर की मशीनों चुराने वाला चोर

जयपुर : जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने बस्सी में मोबाईल टॉवर की मशीनों की चोरी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को धर-दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से चोरी की पांच मोबाईल टॉवर की आरआरयू मशीन और वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने लगभग 150 मोबाइल टॉवर की मशीनों की चोरी करना स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल टॉवर मैकेनिक ही टॉवर की मशीनों चुराने वाला निकला। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) सुलेश चौधरी ने बताया कि सीएसटी ने बस्सी में मोबाइल टावरों की आरआरयू मशीन चुराने वाले आरोपित आलोक जांगिड़ (29) निवासी शंकर विहार जगतपुरा जयपुर, चन्द्र मोहन शर्मा (25) निवासी रामगढ़ पचवारा जिला दौसा और जितेंद्र शर्मा (18) निवासी तूंगा जिला जयपुर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित आलोक जांगिड़ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हुआ दक्ष व्यक्ति है। इस कारण मोबाइल टॉवर तकनीकी की अच्छी जानकारी रखता है। आरोपित द्वारा मोबाइल टावर में लगी प्रत्येक आरआरयू मशीन की कीमत 3.50 लाख रुपये के लगभग है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करता है। आरोपित आलोक राजस्थान के पाली, उदयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, जयपुर ग्रामीण, अजमेर एवं दौसा आदि में वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपितों ने राजस्थान राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगे मोबाइल टावर में प्रयुक्त होने वाली आरआरयू मशीन, इलेक्ट्रॉनिक सामान व अन्य कीमती सामान की चोरी करते है। आरोपितों द्वारा विभिन्न मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के टावर इंटोनेशन व उसके मैकेनिज्म का काम विभिन्न टावर वेन्डर के पास ठेके पर काम करते है, जो अपने सहायतार्थ चन्द्रमोहन शर्मा व जितेन्द्र शर्मा को रखता है। आलोक, चन्द्रमोहन शर्मा व जितेन्द्र शर्मा के साथ मिलकर आरआरयू मशीन व अन्य सामान को अन्य लोगों व जानकार लोगों को बेचते है। आरोपितों द्वारा चोरी के सामान को दिल्ली, मेरठ, जयपुर में बेचना बताया है। आरोपितों के खिलाफ बस्सी में तीन, कानोता में तीन, तूंगा में एक एवं शिवदासपुरा थाने में एक में प्रकरण दर्ज है तथा इनके विरुद्व जिला पाली एवं उदयपुर में भी प्रकरण दर्ज है। पूर्व में पुलिस थाना गेगल जिला अजमेर में आरोपित आलोक जांगिड़ व उसके अजमेर के 04 साथियों को गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ एवं जांच पड़ताल जारी है जिसमें और भी वारदातें खुलने की संभावना है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles