spot_img

Kolkata: हावड़ा जिले में घर में पकड़ा गया जाली नोट छापने का कारखाना, दो गिरफ्तार

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा जिले में एक घर पर जाली नोट छापने का कारखाना पकड़ा गया है। इस घर पर राज्य सीआईडी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने छापा मारकर यह खुलासा किया। एसओजी ने इस संबंध में शेख समीर (19) और शेख आरिफ (22) को गिरफ्तार किया है। दोनों हावड़ा रूरल के बाउरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

सीआईडी ने आज सुबह बताया कि इनके पास से तीन लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। यह नोट 500 रुपये के हैं। आरोपितों को बाउरिया बस स्टैंड के पास शनिवार दोपहर हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर जाली नोट बरामद हुए। इन्हें स्थानीय थाने में ले जाकर और गहन पूछताछ की गई। शेख समीर ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह अपने घर पर ही जाली नोट छापता है। तब बाउरिया थाना क्षेत्र में स्थित उसके घर पर छापा मारा गया। वहां से लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर और लेमिनेशन मशीन बरामद की गई। दोनों को आज दोपहर बाद उलूबेरिया कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Explore our articles