spot_img

New Delhi : रोहिणी में एक फ्लैट में मिला प्रेमी-प्रेमिका के शव

नई दिल्ली : बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना के रोहिणी सेक्टर 34 में आज एक फ्लैट के अंदर एक लड़का और लड़की के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी शाहबाद डेरी थाना की पुलिस को दी गई, पुलिस की टीम और क्राइम टीम मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था जबकि मृतक लड़की का शव फांसी के फंदे से पंखे से लटका था। मृतिका शादीशुदा थी जिसका एक बच्चा भी था लेकिन वह लिव इन रिलेशनशिप में मृतक के साथ रोहिणी सेक्टर 34 के एक फ्लैट में रह रही थी। लेकिन आज सुबह दोनों का शव फ्लैट के अंदर से बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो सिविल डिफेंस में काम करता था। मृतका की पहचान मीरा के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका ने अपनी सहेली को बताया था कि वह सुसाइड करने जा रही है। इसके बाद मृतिका की सहेली ने इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर दोनों के शव मृत अवस्था में पड़े मिले।

युवक ने जहर खाकर और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक शाहबाद डेरी के गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले हैं। इनका काफी लंबे समय से प्रेम था लेकिन लड़की की शादी कहीं और हो गई उसको लेकर दोनों ने खुदकुशी कर ली।

शाहबाद डेरी थाना की पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है। शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का ही लग रहा है। फिर भी पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Explore our articles