spot_img

ट्रोलर पर भड़की ‘आदिपुरुष’ की शूर्पणखा- “दूसरों के मामलों में…”

आदिपुरुष(Adipurush): पिछले कई दिनों से विवादों में चल रही फिल्म ‘आदिपुरुष’ आखिरकर आज 16 जून को रिलीज हो गई हैं। आज पूरे भारत में ‘आदिपुरुष’ की चर्चा हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग सुबह से तैयार बैठे हैं।’आदिपुरुष’ ने अपना अलग क्रेज बनाया है। पहले हि विवादों में घिरी हुयी इस फिल्म को अभी लोग काफि पसंद कर रहे हैं। इस लिए फिल्म के ओपनिंग पर ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। ओम राऊत दिग्दर्शित इस फिल्म में श्रीराम का किरदार साऊथ फेमस एक्टर प्रभास ने किया हैं, तो वहीं सीता मां का किरदार कृति सेनन निभाती हुई नजर आ रही हैं। लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह निभा रहे हैं।

लेकिन मराठी दर्शकों के लिए यह एक बड़ा झटका था जब की अचानक फिल्म देखते समय उन्हें एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित स्क्रीन पर दिखाई दीं। यह बात सच है की, मराठी एक्टरेस तेजस्विनी पंडित भी इस फिल्म में नजर आ रहीं हैं। दिलचस्प बात यह है की, वह रावण की बहण ‘शुर्पणखा’ का रोल निभाती हुई नजर आ रही हैं। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म में नजर आने के लिए मराठी एक्ट्रेस की खूब तारिफ कर रहे है। अब तेजस्विनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि, वह इस फिल्म में काम कर रही हैं। आज तक तेजस्विनी ने इस रोल के बारे में कहीं भी बात नहीं की थी। लेकिन तेजस्विनी पंडित ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर एक पोस्ट शेयर की हैं। सोशल मिडिया पर एक्टिव होने के बाद भी किसी को इस बात की खबर नहीं दी। अब अचानक दर्शकों को ये सुखद झटका देने के बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

इस बार तेजस्विनी ने ‘शूर्पणखा’ के रोल में अपनी एक फोटो शेयर की है और शानदार कैप्शन दिया है। तेजस्विनी कहती हैं, ‘मैंने जीवन में कभी ऐसा नहीं किया, मैंने इसे एक फिल्म में किया है… इसलिए दूसरों की बातों में अपनी नाक मत घुसाइए.. मुझे आदिपुरुष फिल्म में ‘शूर्पणखा’ के रूप में देखिए..” एक पोस्ट शेयर की।
उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी तारिफ की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनका ये पोस्ट और रोल अब चर्चा का विषय बन गया है।

Doda : डोडा में तेज अभियानों के बीच वांछित आतंकवादियों के पोस्टर आए सामने

डोडा (Doda) : आतंकवाद विरोधी अभियान (Intensifying anti-terrorism operations) को तेज करते हुए डोडा जिले की पुलिस ने कई रणनीतिक स्थानों पर पोस्टर लगाए...

Explore our articles