spot_img

AHMEDABAD: आज दोपहर चक्रवाती तूफान में बदलकर शाम तक डीप डिप्रेशन में बदलेगा बिपरजॉय : मनोरमा मोहंती

अहमदाबाद:(AHMEDABAD) बिपरजॉय गुजरात के कच्छ में टकराने के बाद 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण इस क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक बिपरजॉय चक्रवाती तूफान में परिवर्तित हो जाएगा। इसके बाद शाम तक यह डीप डिप्रेशन में परिवर्तित हो जाएगा। डीप डिप्रेशन कच्छ और राजस्थान की ओर रहेगा। बिपरजॉय की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है। इसके कारण 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का प्रवाह रहेगा।

उन्होंने बताया कि अभी हवा की गति में कमी आएगी। तूफान को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसमें कच्छ, द्वारका, बनासकांठा, साबरकांठा और पाटण समेत सौराष्ट्र के कई जिले शामिल हैं। चक्रवात के कारण अहमदाबाद में बूंदाबांदी की संभावना है। शनिवार तक फिशरमैन वार्निंग जारी रहेगी। समुद्र में डेंजर ग्रेड सिग्नल 9 और 10 को हटाकर आईसीएस 3 सिग्नल लगाने की सूचना मिली है।

मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार चक्रवाती तूफान गुजरात के बाद राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसका असर दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान पर भी होगा। शुक्रवार शाम तक यह चक्रवाती तूफान कमजोर होगा। लेकिन, दो दिनों तक इसका असर बना रहेगा।

New Delhi : आईपीएल में सीएसके को झटका, हैमस्ट्रिंग चोट के चलते बाहर हुए आयुष म्हात्रे

नई दिल्ली : (New Delhi) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) (CSK) को बड़ा झटका लगा...

Explore our articles