spot_img

New Delhi : दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं साढ़े तीन घंटे रहेंगी बंद : उत्तर रेलवे

नई दिल्ली : (New Delhi) स्टेटिक और डायनैमिक डाटाबेस कम्प्रेशन कार्यों के कारण दिल्ली की पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सभी सेवाएं रविवार को मध्य रात्रि से अगले साढ़े तीन घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सिस्टम अपग्रेडेशन गतिविधियों के कारण दिल्ली पीआरएस की सेवाएं अर्थात आरक्षण, निरस्तीरकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं 18 जून की मध्यरात्रि 11.45 बजे से 19 जून को तड़के 3.15 बजे तक लगभग 3.30 घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Explore our articles