spot_img

Bhopal: मप्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर केंद्रित कार्यक्रमों में शामिल होंगे वरिष्ठ नेता

भोपाल:(Bhopal) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में केंद्रीय मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज (शुक्रवार ) केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार मंदसौर, नीमच तथा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया सीहोर व भोपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीयमंत्री सोम प्रकाश और महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार आज मंदसौर और नीमच के प्रवास पर रहेंगे। नेताद्वय प्रातः 11 बजे नीमच के मंगलम रिसोर्ट में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात मंदसौर और नीमच के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया सीहोर व भोपाल के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. कठेरिया प्रातः 10 बजे सीहोर गणेश मंदिर में पूजन अर्चन करेंगे। प्रातः 11:30 बजे सीहोर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1:30 बजे भोपाल के बैरसिया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डॉ. कठेरिया शाम चार बजे पीपुल्स मॉल गोविन्दपुरा में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम छह बजे संपर्क से समर्थन के तहत शक्ति नगर स्थित सुनील गुप्ता और होशंगाबाद रोड पर निखिल बंगला स्थित दीपक लालवानी से भेंट करेंगे।

New Delhi : टी20 विश्व कप से बाहर हुए ब्रेंडन टेलर, हैमस्ट्रिंग चोट बनी वजह

नई दिल्ली : (New Delhi) जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर (Zimbabwe's experienced wicketkeeper-batsman Brendan Taylor) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चल रहे टी20 विश्व...

Explore our articles