spot_img

Ranchi: झारखंड से एथलेटिक्स एसेसमेंट कैंप के लिए 52 एथलीटों का चयन

रांची:(Ranchi) भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली की ओर से 10 से 12 फरवरी 2023 तक संपन्न राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, पटना के आधार पर 20 जून से 05 जुलाई तक पूर्वी क्षेत्र जोनल एसेसमेंट कैंप का किया गया है। इसका आयोजन पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कामप्लेक्स, पटना में होगा। अंडर -14 एवं अंडर- 16 आयु वर्ग में झारखंड राज्य से 20 बालिकाओं एवं 32 बालकों समेत कुल 52 एथलीटों का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ियों को झारखंड एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारीयों ने बधाई दी है।

बालिका वर्ग में इनका चयन : सिया कुमारी, अदिति दास, अनीशा, स्नेहा कुमारी, रितु कुमारी (बोकारो), प्रेरणा पन्ना, सुगंती (लोहरदगा), सुहानी सिंह, आर्या सिंह (पलामू), लीला टुडू (गोड्डा), तनीषा कुमारी (रामगढ़), प्रियंका कुमारी (गुमला), अंजली कुमारी (हजारीबाग), सबिता मुर्मू, आरती कुमारी, प्रियंका कुमारी (जामताड़ा), क्रांति कुमारी (चतरा), चिंता मनी टूटी (साहेबगंज), सोनम कुमारी (रांची), सानिया प्रवीण (धनबाद)

बालक वर्ग : आशुतोष ठाकुर, हेमेंत कुमार, रोहित उरांव, (पलामू),सुरजीत कुमार, रोहित कुमार , रहीम अंसारी, विक्की लोहरा (जामताड़ा), हिमांशू कुमार सिंह (पूर्वी सिंह भूम), रिशु राज, मोनू कुमार (धनबाद), अनित उरांव , आकाश दीप किंडो, साकेत मिंज (गुमला), राहुल बोबोंगा, केसव चंद्र महतो (पश्चिम सिंह भूम), अल्दीप महतो, अमन महतो, निखिल नायक (रांची), प्रयाग महतो (सिमडेगा), विकास महतो, विशाल कुमार, संजीव भारती, रिजवानूल होदा, (बोकारो), संगम कुमार , करण कुमार (गोड्डा), पवन कुमार (लातेहार), अनीस कुमार (साहेबगंज), सूरज कुमार , निशांत भगत (लोहरदगा), अंकित (पूर्वी सिंह भूम), निखिल उरांव (चतरा), धीरज कुमार ( गिरीडीह)।

Seattle (USA) :अमेरिका में सड़क हादसे में जान गंवाने वाली भारत की जाह्नवी कंडुला के परिवार को मिलेगा 262 करोड़ रुपये का मुआवजा

सिएटल (अमेरिका) : (Seattle (USA)) अमेरिकी शहर सिएटल के अधिकारी भारत की 23 साल की स्नातक छात्रा जाह्नवी कंडुला (23-year-old Indian graduate student Jahnavi...

Explore our articles